उत्तर प्रदेश में महिला शिक्षा पर काम करने की जरूरत


दोस्तो, आज बात करते हैं उम्मीदों का प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश की। देश की आजादी को 70 साल हो चुका है। 1947 में जहां हमारे भारत में शिक्षा का स्तर मात्र 18 प्रतिशत था वहीं आज यह बढ़कर 75 से 80 प्रतिशत तक हो गई है। नि:संंदेह हमने शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की है और देश में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत देश के बालक-बालिकाओं को (6 से 14 वर्ष तक) मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिया गया है। लेकिन फिर भी आज देश के कई राज्यों को इस क्षेत्र में सुधार करने जरूरत है। 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर लगभग 62 प्रतिशत है। शिक्षा के क्षेत्र में अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश का स्थान 24वीं है।


सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए प्रयास किया है लेकिन फिर भी राज्य के दूर-दराज इलाकों में शिक्षा की रौशनी अभी भी नहीं पहुंच पाई है। जेंडर आधारित शिक्षा में और भी अंतर देखने को मिलता है। भारत में लगभग 41 प्रतिशत लड़कियां 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती है।

इसके कई कारण हो सकते हैं। मसलन शादी, धन की कमी, इत्यादि। इस प्रकार हम देखते हैं कि देश में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की शिक्षा में भारी अंतर है। हालांकि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष प्रयास किये हैं। सरकार ने लड़कियों की शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए स्नातक तक उनकी शिक्षा को मुफ्त कर दिया है। इस क्रम में अगर सरकार के कार्यों की बात की जाए तो पाते हैं कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने राज्य में लड़कियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क लैपटॉप उपलब्ध कराया है।
राज्य के 50 राजकीय विद्यालयों में ई-लायब्रेरी की सुविधा दी गयी है। राज्य में कन्या विद्या धन योजना के अंतर्गत 30,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। अगर रोजगार की बात की जाए तो राज्य सरकार द्वारा राज्य के 2.35 लाख से अधिक युवाओं को सबको हुनर सबको काम योजना के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेकिन इन सबके बावजूद राज्य में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार नहीं हो पाया है।

प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करने का लक्ष्य हम लोगों को जागरूक कर पूरा कर सकते हैं। सरकार को लोगों के अंदर शिक्षा के लेकर (खासकर लड़कियों की शिक्षा) सोच बदलने की जरूरत है। इसके लिए सरकार संचार के अलग-अलग माध्यमों का उपयोग करते हुए इस लक्ष्य को एक तय सीमा में पा सकती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
close