How many States in India? भारत में कुल राज्यों की संख्या क्या है?


भारत में कुल राज्यों की संख्या क्या है? How many States in India? 

भारत का विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा देश है। इस देश में कई ऐसे भूभाग हैं जहां की बोली और भाषा अन्य राज्यों से बिलकुल अलग हैं। क्या आपको पता है कि इस वृहद भारत देश में कितने राज्य हैं और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन राज्यों की राजधानी कहां है? नहीं पता...! तो आइए जानते हैं भारत में कुल राज्यों की संख्या और उनकी राजधानियां-

_________________________________________________________________________________
States of India, भारत के राज्य:
_________________________________________________________________________________

दोस्तों बता दें कि भारत में पहले 25 राज्य थे। लेकिन फिर 2000 में तीन राज्यों का गठन हुआ और यह संख्या बढ़कर 28 हो गई। यह तीन नए राज्य थे।
1. झारखंड- यह राज्य बिहार से अलग कर बनाया गया था। इस राज्य की राजधानी रांची है जो कभी बिहार की गृष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी।
2. उत्तराखंड- यह राज्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को अलग कर बनाया गया था। इस राज्य की राजधानी देहरादून है।
3. छत्तीसगढ़- इस राज्य का निर्माण मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद हुआ था। इस राज्य की राजधानी रायपुर है।


_________________________________________________________________________________

वर्तमान में भारत में 28 राज्य हैं। तेलंगाना को राज्य बनाये जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 29 हुई थी। लेकिन भारत का सबसे उत्तरी राज्य जम्मू-कश्मीर को विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद अब भारत में राज्यों की संख्या 28 रह गई है। जम्मू-कश्मीर को विभाजित कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए हैं, एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख। तो आइए अब जानते हैं इन राज्यों के नाम और राजधानियां।

भारत में राज्यों की संख्या, 28 States of India, Name and Capital.


1. हिमाचल प्रदेश - हिमाचल प्रदेश भी एक पर्वतीय राज्य है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता कूट-कूटकर समायी हुई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी 'शिमला' है और शिमला उत्तर भारत का एक सुंदर और मनोरम टूरिस्ट प्लेस है।

2. पंजाब - यह राज्य भी भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित है। यहां पर ज्यादातर लोग पंजाबी मूल के हैं और यहां की आधिकारिक राजकीय भाषा पंजाबी है। राज्य की राजधानी 'चंड़ीगढ़' है। चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है। यह दो राज्यों की राजधानी है।

3. हरियाणा- हरियाणा एक हिंदी भाषी भारतीय राज्य है। यहां पर लोग हरियाणवी बोलते हैं जो हिंदी का ही एक रूप है। हरियाणा की राजधानी 'चंडीगढ़' है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस राज्य की सीमाएं मिलती हैं। गुड़गांव (गुरूग्राम) इस राज्य का सबसे बड़ा वाणिज्यिक शहर है।

4. उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की राजधानी 'लखनऊ' है। यहां के लोग हिंदी बोलते हैं। यह भी एक हिंदी भाषी प्रदेश है। जनसंख्या की मामले में यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है।


5. बिहार - बिहार उत्तर भारत का एक राज्य है। यह राज्य अनेकानेक ऋषि मुनियों और महापुरूषों की जन्मस्थली और कर्मसथ्ली है। बिहार की राजधानी 'पटना' है। यहां बोधगया बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है।

6. पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल पूर्व भारत का एक राज्य है। राज्य की राजधानी 'कोलकाता' (कलकत्ता) है। यहां पर ज्यादातर आबादी बांग्ला भाषा का प्रयोग करते हैं।

7. उत्तराखंड- यह उत्तभारत में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। उत्तराखंड की राजधानी 'देहरादून' है।

8. झारखंड - झारखंड राज्य बिहार को अलग कर बनाया गया था। इस राज्य की राजधानी 'रांची' है। यहां पर प्रचूर मात्रा में अयस्क और खनिज संपदा है।

9. त्रिपुरा - त्रिपुरा देश का दूसरा सबसे छोटा राज्य है। यह राज्य भारत के उत्तर-पूर्वी छोड़ पर स्थित है। त्रिपुरा की राजधानी 'अगरतला' है।

10. तेलंगाना - तेलंगाना का निर्माण आंध्र प्रदेश को अलग कर किया गया। तेलंगाना की राजधानी 'हैदराबाद' है। तेलंगाना भारत का 29वां राज्य है।

11. सिक्किम - सिक्किम भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य नेपाल और भूटान से बॉर्डर शेयर करता है। सिक्किम की राजधानी 'गंगटोक' है। सिक्किम एक पर्वतीय राज्य है और यहां की जनसंख्या बहुत ही कम है।

12. तमिलनाडु- तमिलनाडु दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। तमिलनाडु की राजधानी 'चेन्नई' (मद्रास) है। यहां के वासिंदे तमिल भाषा का प्रयोग अपने बोलचाल में करते हैं। साथ ही इंग्लिश भाषा का प्रयोग भी खूब होता है।

13. आसाम - आसाम उत्तर-पूर्व भारत का एक महत्वपूर्ण और इस क्षेत्र का केंद्र बिंदू स्थल है। आसाम (असम) की राजधानी 'दिसपुर' है। ग्वाहाटी यहां का एक व्यापारिक नगर है।


14. छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी 'रायपुर' है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा भी कहा जाता है। यहां को लोग छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते हैं।

15. मध्यप्रदेश - मध्यप्रदेश भारत के मध्य में स्थित है। इस कारण इसे मध्य प्रदेेश कहा गया। मध्यप्रदेश की राजधानी 'भोपाल' है। यहां पर लोग हिंंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इंदौर, ग्वालियर अन्य महत्वपूर्ण शहर हैं।

16. राजस्थान - राजस्थान को राजाओं का घर भी कहा जाता है। राजस्थान भारत के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यहां की भाषा राजस्थानी है। इस राज्य की राजधानी 'जयपुर' है जिसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

17. गुजरात - गुजरात पश्चिम भारत में स्थित है। गुजरात की राजधानी 'गांधीनगर' है। गुजरात में लोग गुजराती भाषा बोलते हैं। अहमदाबाद यहां का एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक नगर है।

18. महाराष्ट्र- महाराष्ट्र दक्षिण-पश्चिम भारत का एक राज्य है। महाराष्ट्र की राजधानी 'मुंबई' है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी भी कहलाता है। आरबीआई का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यहां के लोग मराठी भाषा बोलते हैं। पुणे, नागपुर अन्य नगर हैं। विदर्भ महाराष्ट्र का ही एक क्षेत्र है।

19. उड़ीसा - उड़ीसा पूर्व भारत में स्थित है। उड़ीसा की राजधानी 'भुवनेश्वर' है। यह राज्य भी कभी बिहार का ही एक अंग था। यहां के लोग उड़िया भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

20. नागालैंड - नागालैंड में रहले वाले लोगों को नागा के नाम से जाना जाता है। नागालैंड की राजधानी 'कोहिमा' है।

21. मेघालय - मेघालय पहले असम राज्य का ही एक अंग था। बाद में विभाजन के बाद यह एक स्वतंत्र राज्य बना। मेगालय की राजधानी 'शिलांग' है। शिलांग पहले असम राज्य की राजधानी भी थी। बाद में असम की राजधानी दिसपुर बनाई गई।


22. मिजोरम - मिजोरम की राजधानी 'ऑइजोल' है। मिजोरम में धूमने के लिए प्राकृतिक जगहें है। यह एक टूरिस्ट प्लेस कहलाता है।

23. मणिपुर- मणिपुर एक पहाड़ी क्षेत्र है। हिमालय पर्वत श्रंख्ला की कई छोटी-छोटी पहाड़ियों से यह राज्य घिरा हुआ है। मणिपुर की राजधानी 'इम्फाल' है।

24. केरल - केरल भारत का सबसे साक्षर राज्य है। यहां की साक्षरता 99 प्रतिशत से अधिक है। केरल दक्षिण भारत में स्थित है। यहां पर मलयालम भाषा बोली जाती है। केरल की राजधानी 'त्रिरुवनन्तपुरम' है।

25. कर्नाटक - कर्नाटक में रहने वाले लोग कन्नड़ भाषा का प्रयोग करते हैं। कर्नाटक की राजधानी 'बंगलुरू' (बंगलौर) है।

26. गोवा - गोवा भारत का एक टूरिस्ट प्लेस है। यह एक अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट प्लेस है। गोवा भारत का एक राज्य भी है। गोवा की राजधानी 'पणजी' है।

27. आंध्र प्रदेश - आंध्र प्रदेश भी दक्षिण भारत का ही एक राज्य है। आंध्र प्रदेश की राजधानी 'हैदराबाद' (दस बर्षों के लिए) है।

28. अरूणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश उत्तर-पूर्व भारत का एक अत्यंत ही दुर्गम और पर्वतीय राज्य है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी 'ईटानगर' है। अरुणाचल प्रदेश में हिंदी और असमी भाषा का इस्तेमाल होता है। इस राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी बहती है, जो आगे चलकर बांग्लादेश में गंगा से मिल जाती है। गंगा नदी को बाग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है।
_________________________________________________________________________________

नोट - 
1. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- राज्यों की सूची में दिल्ली का नाम नहीं दिया गया है। चूंकि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त नहीं है और एक प्रांत की परिभाषा के मुताबिक दिल्ली एक राज्य नहीं है। यह एक केंद्र शासित प्रदेश है और केंद्र सरकार यहां की शासन व्यवस्था उपराज्यपाल के सहारे चलाती है।

2. जम्मू-कश्मीर - जम्मू-कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी राज्य था। लेकिन अब यह भारत का राज्य नहीं रहा। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में विभाजित कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। एक नाम है जम्मू-कश्मीर और दूसरे का नाम है लद्दाख। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश सुंदर प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। यहां पर झरने, झील, ऊंचे-ऊंचे पर्वत हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का अधिकतर क्षेत्र पर्वतों से घिरा हुआ है। जम्मू-कश्मीर केंद्रीय प्रदेश की राजधानी 'श्रीनगर' है। पहले 'जम्मू' इस राज्य की गृष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
close