Dstrict in Bihar in hindi ।। Total District in Bihar ।। बिहार के कुल जिलों की संख्या

https://khyaalat.blogspot.com/2019/05/dstrict-in-bihar-in-hindi-total.html
Map of Bihar


बिहार भारतीय गणराज्य का एक प्रांत है। बिहार की राजधानी पटना है। राज्य की प्रमुख शहरों में पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर है। इसके अलावा अन्य मुख्य शहरों में दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, लखीसराय, बेगुसराय इत्यादि हैं। 2000 में विभाजन के बाद वर्तमान बिहार में 38 जिलें हैं।

राज्य में जिलों की संख्या इस प्रकार है- 
1. पश्चिम चंपारण - पश्चिम चंपारण बिहार का सबसे उत्तरी जिला है। जिले की सीमा उत्तर प्रदेश और नेपाल से लगती है।
2. पूर्वी चंपारण- पूर्वी चंपारण जिला प. चंपारण जिले के पूर्व में स्थित है। जिले की सीमा नेपाल से लगती है।
3. सीतामढ़ी- सीतामढ़ी बिहार राज्य का उत्तरी जिला है। इसकी सीमा नेपाल से लगती है। इसके पूर्व में मधुबनी जिला स्थित है।
4. मधुबनी - मधुबनी बिहार राज्य का महत्वपूर्ण जिला है। इसकी सीमा नेपाल से लगती है। जिले की मधुबनी पेंटिंग विश्व प्रशिद्ध है।
5. सुपौल - सुपौल भी उत्तर में स्थित है। यह जिला मधुबनी जिला के पूर्व में स्थित है। जिले की सीमा नेपाल से लगती है।
6. अररिया - अररिया की सीमा भी नेपाल से लगती है। जिले के पश्चिम में सुपौल और पूर्व में किशनगंज स्थित है।
7. किशनगंज - किसनगंज बिहार के उत्तर-पूर्व में स्थित जिला है। जिले की सीमा नेपाल और पश्चिम बंगाल से मिलती है।
https://khyaalat.blogspot.com/2019/05/dstrict-in-bihar-in-hindi-total.html
Bihar (India)

8. गोपालगंज - गोपालगंज जिले की सीमा पश्चिम में उत्तर प्रदेश से और उत्तर में पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण से लगती है।
9. शिवहर - शिवहर बिहार का सबसे छोटा जिला है।
10. मुज्फ्फरपुर- मुजफ्फरपुर जिला उत्तर बिहार का सबसे महत्वपूर्ण जिला है। यह जिला उत्तर बिहार का आर्थिक केंद्र भी है।
11. दरभंगा - दरभंगा जिला कभी बिहार का सबसे प्रसिद्ध जिला हुआ करता था। दरभंगा में ही महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था।
12. मधेपुरा - मधेपुरा जिला सहरसा और पूर्णिया जिला के बीच में स्थित है।
13. पूर्णिया - पूर्णिया जिला मधेपुरा जिला के पूर्व में स्थित है। जिले की सीमा बंगाल से मिलती है।
14. कटिहार- कटिहार जिला बिहार के पूर्व में स्थित जिला है। जिले की सीमा पश्चिम बंगाल और झारखंड से मिलती है।
15. सिवान - सिवान बिहार में पश्चिम में स्थित है। जिले की सीमा उत्तर प्रदेश से मिलती है। इसके पूर्व में सारण जिला है।
16. सारण - सारण जिले की सीमा भी उत्तर प्रदेश सीमा से मिलती है। यहां पर गंगा और नदी का मिलन होता है। जिले की सीमा पूर्वी यूपी से मिलती है।
17. वैशाली - वैशाली जिला पटना जिले के उत्तर में स्थित है। पटना से वैशाली जिला को गंगा नदी अलग करती है। वैशाली में हाजीपुर के केले काफी मशहूर हैं।
18. समस्तीपुर - समस्तीपुर वैशाली जिले के पूर्व में स्थित है। जिले की सीमा राजधानी पटना से भी मिलती है।
19. सहरसा - सहरसा जिला दरभंगा जिले के पूर्व में स्थित है। इसके पूर्व में मधेपुरा जिला है।
20. खगरिया - खगरिया जिला मुंगेर से अलग होकर बना है। खगरिया जिला की सीमा भागलपुर और बेगुसराय से मिलती है।
21. बेगुसराय- बेगुसराय जिला भी कभी मुंगेर जिला का ही क्षेत्र था। जिले की सीमा राजधानी पटना से मिलती है।
https://khyaalat.blogspot.com/2019/05/dstrict-in-bihar-in-hindi-total.html
Golghar Patna

22. बक्सर- बक्सर बिहार राज्य का पश्चिमी जिला है। यहां पर आरा जिला का काफी प्रभाव है।
23. आरा(भोजपुर) - आरा भोजपुरी फिल्मों की वजह से काफी प्रसिद्ध है। यहां की भाषा भोजपुरी है। जिले का दूसरा नाम भोजपुर भी है।
24. पटना - पटना बिहार की राजधानी है। जिले की सीमा भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, समस्तीपुर वैशाली, सारण जिले से मिलती है।
25. नालंदा- नालंदा जिला को बिहार शरीफ के नाम से भी जाना जाता है। नालंदा जिले का हेटक्वार्टर बिहार शरीफ है।
26. मुंगेर- मुंगेर बिहार का प्राचीन शहर है। जिले की सीमा लखीसराय, बेगुसराय, भागलपुर, खगरिया, बांका, जमुई जिले से मिलती है।
27. लक्खीसराय- लखीसरारय कभी मुंगेर जिले का ही भाग था। लेकिन अब एक जिला है। यह एक पठारी जिला है। यहां पर छोटे-छोटे पर्वतों की श्रंख्या पाई जाती है।
28. भागलपुर- भागलपुर जिला बिहार का पूर्वी सबसे महत्वपूर्ण जिला है। भागलपुर सिल्क के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
29. जहानाबाद- जहानाबाद जिला राजधानी पटना के दक्षिण में स्थित है।
30. शेखपुरा - शेखपुरा जिला नालंदा जिला और लखीसराय जिले के बीच में स्थित है।
31. अरवल - अरवल जिला राजधानी पटना से सटा जिया है। यहां पर भी भोजपुरी भाषा ज्यादा बोली जाती है।
32. कैमूर (भभुआ)- कैमुर जिले को भबुआ जिला के नाम से भी जाना जाता है। जिले की सीमा उत्तप्रदेश की सीमा से मिलती है।
33. रोहतास- रोहतास जिला बिहार राज्य के पश्चिम-दक्षिण में स्थित है। जिले की सीमा झारखंड राज्य की सीमा से मिलती है।
34. औरंगाबाद- औरंगाबाद जिला गया जिले से अलग कर बनाया गया। जिले की सीमा झारखंड राज्य की सीमा से मिलती है।
35. गया- गया जिला बिहार का सबसे गर्म जिला है। गया जिला में बिहार का सार्वाधिक गर्मी पड़ती है। गया जिले से ही काल्पनिक कर्क रेखा गुजरती है।
36. नवादा- नवादा जिला बिहार राज्य का दक्षिणी जिला है। जिले की सीमा झारखंड राज्य की सीमा से मिलती है।
37. जमुई- जमुई जिला लखीसराय, मुंगेर और बांका जिला का पड़ोसी जिला है। जिले की सीमा झारखंड राज्य की सीमा से मिलती है। यहां पर जंगल काफी मात्रा में हैं।
38. बांका- बांका जिला भागलपुर जिले से अलग कर बनाया गया। जिले की सीमा झारखंड राज्य की सीमा से मिलती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
close